मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

जिन किसानों ने पैक्स को बेचा धान, जल्द हो उनका भुगतान : डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़, । रामगढ़ जिले में आपूर्ति कार्यालय की ओर से किए जा रहे

कार्यों की समीक्षा डीसी चंदन कुमार ने शुक्रवार को की। समाहरणालय सभागार

में समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने सबसे पहले धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध

किसानों को किए गए भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जिन

किसानों ने पैक्स को धान बेचा है, उनका भुगतान भी जल्द हो जाना चाहिए। इस

दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने उपायुक्त को धान

अधिप्राप्ति के विरूद्ध किए गए भुगतान की जानकारी दी। जिसपर उपायुक्त ने

शेष बचे किसानों को जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया।

गरीबों को मिले राशन कार्ड, अयोग्य कार्ड धारकों पर करें कार्रवाई

गरीब

एवं योग्य लोगों को राशन कार्ड के लाभ से आच्छादित करने के लिए उपायुक्त

ने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वैसे लाभुक जो राशन कार्ड का लाभ

प्राप्त करने की योग्यता नहीं रखते हैं, उसके बावजूद भी राशन कार्ड का लाभ

ले रहे हैं, उनके विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। उनसे जुर्माना

वसूलते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अभियान

का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने

के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

जल्द पूर्ण हो राशनकार्ड धारकों का आधार व मोबाइल सिडिंग

बैठक

के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विशेष कैंप आयोजित

कर राशन कार्ड के लाभुकों का लंबित आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग को जल्द

से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सोना सोबरन धोती

साड़ी योजना, हरा राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मंत्री दाल-भात योजना आदि की

समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें