मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

धान कटाई के मौसम में सड़कें बनीं खतरनाक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कादामाटी से बढ़ा हादसे का डर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धान कटाई के मौसम में सड़कें बनीं खतरनाक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कादामाटी से बढ़ा हादसे का डर

पश्चिम मेदिनीपुर। धान कटाई का मौसम शुरू होते ही खेतों से घर तक धान ले जाने का काम तेज हो गया है। इसी बीच नारायणगढ़, बेलदा, दांतन और आसपास के क्षेत्रों में खड़गपुर–बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग 16 तथा राज्य सड़कों पर खतरा बढ़ गया है। ट्रैक्टर और हार्वेस्टर के पहियों में जमी कादामाटी सड़क पर गिरने से रास्ते बेहद फिसलनभरे हो गए हैं।प्रशासन की बार–बार चेतावनी के बावजूद कई किसान और वाहन मालिक सावधानी नहीं बरत रहे हैं। खेत से आने वाले ट्रैक्टरों के पहियों में लगी मिट्टी सड़क पर बिखर रही है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को खासा खतरा पैदा हो रहा है। बारिश के बाद कई बार बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।नारायणगढ़, मकरामपुर, दांतन और आंगुआ समेत कई इलाकों में बड़े–बड़े कादामाटी के ढेले सड़क पर पड़े देखे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी-सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। उनका आरोप है कि बार-बार जागरूक करने के बाद भी ट्रैक्टर मालिक, एजेंट और कई किसान सावधानी नहीं बरत रहे।पथचालकों ने प्रशासन से इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया तो दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है और जान–माल को गंभीर नुकसान का खतरा बना रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें