मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

मुरादाबाद। फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन हड़पने का प्रयास करने के मामले में निगम की ओर से तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी। इस मामले में उप नगर आयुक्त राजकिशोर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर थाना मझोला पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी।मैनाठेर के रहने वाले छोटे की मृत्यु के बाद उनके मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर विवाद हो गया। यह मामला सीजीएम कोर्ट तक भी पहुंचा। निगम कार्यालय से बनवाए गए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र से आरोपी ने भूमि पर अपना कब्जा कर लिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने कोर्ट के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र दिया था। कोर्ट में मृत्यु प्रमाणपत्र के फर्जी पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपित के खिलाफ मझोला थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में मझोला पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की थी। अब इसी मामले में निगम की ओर से भी तीन सदस्यीय जांच टीम नियुक्त की गई है। जांच टीम को इसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें