मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

रूमी, गीगी, टायसन और जिमी को देख खुश हो जाते हैं फरहान, बोले- 'पता नहीं ये हमारा ख्याल रखते हैं या हम इनका'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग युद्ध आधारित फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं। इस बीच फरहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने परिवार के उन चार सदस्यों के बारे में जानकारी दी, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं।

फरहान ने पोस्ट में अपने पालतू कुत्तों के प्रति आभार जताया। सोमवार को फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपने चार कुत्तों—रूमी, गीगी, टायसन और जिमी—के बिस्तरों की तस्वीर शेयर की, जो एक के ऊपर एक रखे हुए थे। इन बिस्तरों पर कुत्तों के नाम लिखे थे।

फरहान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "इन चार बिस्तरों को एक साथ देखकर मेरा दिल खुशी और आभार से भर जाता है। ब्रह्मांड का शुक्रिया कि इन खूबसूरत सोल्स को हमारे घर भेजा। मुझे नहीं पता कि हम उनकी देखभाल करते हैं या वे हमारी।"

फरहान ने तीन देसी नस्ल के कुत्तों—टायसन, जिमी और रूमी को गोद लिया है, जबकि पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर ने चौथे कुत्ते 'गीगी' को अपने परिवार में शामिल किया था।

फरहान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पालतू जानवरों की तस्वीरें और पल साझा करते रहते हैं।

पेट लवर फरहान अक्सर जानवरों के साथ पोस्ट करते रहते हैं। जिम से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह टफी नामके कुत्ते के साथ खेलते नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मेजर शैतान सिंह भाटी और देश के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है।

फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में टीजर जारी किया, जिसमें शानदार सीन और दमदार डायलॉग्स की झलक देखने को मिली।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो निर्मित '120 बहादुर' में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश 'राजी' घई ने किया है और इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है।

फिल्म की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 5 से 10 डिग्री तापमान में की गई, जिसके लिए फरहान ने शारीरिक और मानसिक रूप से मेहनत की।

यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें