मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में अधिग्रहित एसी बसों का किराया तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले विभिन्न

श्रेणियों के मोटर वाहनों के लिए हायर एंड डिटेंशन चार्ज नये सिरे से तय कर

दिया गया है। वातानुकूलित, डीलक्स, सेमी डीलक्स बसों के लिए हायर एंड

डिटेंशन चार्ज तय करते हुए परिवहन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की

है। इसी दर पर वाहन संचालकों को बस भाड़ा देना होगा।

जारी अधिसूचना

के अनुसार 35 सीट बैठान क्षमता या अधिक वाले वातानुकूलित डीलक्स बसों के

लिए 4,730 रुपये, 35 सीट बैठान क्षमता वाले डीलक्स बसों के लिए 4,150

रुपये, 20 से 50 सीट तक सेमी डीलक्स बस 3,800 रुपये, मिनी बस 14 से 23 सीट

तक वातानुकूलित 2,500 रुपये, कम सीट वाले मिनी बस 08 से 13 सीट तक

वातनुकूलित बस का भाड़ा 1,650 रुपये और टाटा मैजिक के लिए 650 रुपये की दर

तय की गयी है।

झारखंड की 14 संसदीय सीटों के लिए चार चरणों में

चुनाव हो रहा है। पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। शेष तीन चरण का

चुनाव बाकी है। चुनाव ड्यूटी में बड़ी संख्या में बसों का अधिग्रहण किया

जाना है। प्राइवेट बस संचालकों को बस जमा कराने के लिए नोटिस भेजा गया है।

अब नये सिरे से बसों का दर तय कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें