मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से एक बुरी खबर है। मशहूर तमिल

अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उनका चेन्नई

के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो

गया। इस दुखद घटना से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक फैल गया है।

डेनियल

(48) ने शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें चेन्नई

के कोटिवकम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो

गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरसाईवलकम स्थित उनके घर

ले जाया गया है। डेनियल की अचानक मौत से उनके परिवार, प्रशंसकों और तमिल

फिल्म उद्योग को झटका लगा है।

डेनियल ने 2002 में तमिल

फिल्म ''अप्रैल मधाथिल'' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें

गौतम मेनन और सूर्या-ज्योतिका अभिनीत फिल्म ''काखा काखा'' से लोकप्रियता

मिली। वेट्री मारन की फिल्म पोलाधवन में भी उन्हें नकारात्मक भूमिका में

देखा गया था। उन्होंने ''वेत्तायदु विलायदु'', ''येन्नई अरिंधल'', ''अच्चम

येनबधु मदामयदा'', थलपति विजय की ''बैरवा'', धनुष की ''वाडा चेन्नई'' और

विजय की ''बिगिल'' में अभिनय किया। ''अरियावन'' उनकी आखिरी फिल्म थी।

डेनियल

बालाजी एक महान अभिनेता थे। उन्होंने न सिर्फ तमिल बल्कि अन्य साउथ भाषाओं

में भी फिल्में की थीं। उन्होंने मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी

काम किया। दिल का दौरा पड़ने से डेनियल की मौत के बाद फैंस सोशल मीडिया पर

उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें