मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर : छत पर सोता रहा परिवार हो गई दो घरों में लाखों की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। ककवन थाना क्षेत्र के रहीमपुर विषधन कस्बे में दो घरों में

गुरुवार की रात परिवार सोता रहा और चोर ताला तोड़कर नकदी एवं जेवरात समेत

लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच

शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। जांच के बाद मुकदमा

दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर

अजय त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार सुबह ककवन थाना क्षेत्र के रहीमपुर

विषधन कस्बा निवासी सुनील ने थाने में सूचना दिया कि उसके घर से आलमारी का

ताला घर में रखी चाबी से खोलकर सोने एवं चांदी के जेवरात पर किसी अज्ञात

व्यक्ति ने हाथ साफ कर दिया। घटना के समय सुनील की पत्नी छत पर सोई हुई थी

और उसकी मां घर के बाहर सो रही थी। जबकि सुनील बाहर रहकर नौकरी करता है। इस

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया है। मौके पर

फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड भी पहुंचे है।

इसी तरह उपरोक्त

मोहल्ले के निवासी होरी लाल ने सूचना दिया कि उसके घर में बक्से का ताला

तोड़कर उसमें रखा सोने एवं चांदी के जेवर एवं नकदी चोर उठा ले गए। परिवार

के लोग घर की छत पर सोते रहे और उनको इस वारदात की भनक तक नहीं लग पायी।

शुक्रवार सुबह उठे तो कमरे के अन्दर सामान बिखरा हुआ देखा तो चोरी की

जानकारी हुई। पुलिस टीम दोनों घटनास्थल की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार

से तहरीर लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें