मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

खड़गपुर में अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खड़गपुर में अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

खड़गपुर। खड़गपुर एवं आसपास के इलाकों में फैल रही अफवाहों को लेकर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खड़गपुर के एसडीपीओ धीरज कुमार ठाकुर ने गुरुवार शाम को शहर थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि इन दिनों शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में झूठी खबरों का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे सामाजिक शांति प्रभावित हो रही है।उन्होंने बताया कि खड़गपुर ग्रामीण क्षेत्र के भेटिया में यह अफवाह फैलाई गई थी कि बाहर से कुछ लोग चोरी-छिनताई करने आए हैं। इसी अफवाह के आधार पर केशियाड़ी से काम कर लौट रहे एक व्यक्ति की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल उक्त व्यक्ति अब जीवन-मृत्यु से जूझ रहा है तथा उसे लकवे (पैरालिसिस) की समस्या भी हो गई है।इसी प्रकार पांचबेड़िया, कुचला चाटी, नीमपुरा समेत कई इलाकों में बच्चों को अगवा करने के लिए बाहरी लोगों के आने की अफवाह फैलाई गई, जो पूरी तरह निराधार साबित हुई। इन अफवाहों से क्षेत्रों में दहशत का वातावरण बन गया।एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी खबर या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। विशेष रूप से व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया समूहों के एडमिन को सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सामग्री को बढ़ावा न मिले। उन्होंने बताया कि कुछ पुराने वीडियो को ‘एआई’ तकनीक से संपादित कर बार-बार सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है, जिसकी जांच में वह पूरी तरह फर्जी पाया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है। विभिन्न स्थानों पर माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा दिन-रात गश्त बढ़ा दी गई है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्होंने इन घटनाओं के पीछे किसी राजनीतिक एंगल से इनकार किया है।एसडीपीओ ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल जानकारी पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें