मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

रांची। रांची की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी एक बस से भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किया है। बरामद नोट दो करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सह रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली एक बस से बड़े पैमाने पर जाली नोट लाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि एसएसपी को मिली सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल अधिकारियों ने शनिवार की सुबह बस स्टैंड में छापेमारी कर बस पर रखे बक्से में बंद जाली रूपये को बरामद किया। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने एक कार भी जब्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें