मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में नकली शराब बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, 80 लाख का सामान जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में नकली शराब बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, 80 लाख का सामान जब्त

रांची। झारखंड आबकारी विभाग की खुफिया शाखा ने गिरिडीह और हजारीबाग जिलों की सीमा पर चलपनिया और आठमाइल इलाके में नकली विदेशी शराब बनाने के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, छापेमारी कृष्णा साव के घर एवं उससे जुड़े परिसर में की गई।

यहां से बड़ी मात्रा में नकली शराब और निर्माण सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 4000 लीटर स्पिरिट, तैयार विदेशी ब्रांड की नकली शराब, उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, खाली बोतलें और पैकिंग सामग्री जब्त की गई।

इसके अलावा, झारखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के नकली होलोग्राम भी भारी संख्या में मिले, जिनका उपयोग शराब को वैध दिखाने के लिए किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि तैयार शराब की तस्करी झारखंड और बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में की जाती थी।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, जब्त की गई वस्तुओं और शराब की कुल बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

विभाग इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली शराब की आपूर्ति किन माध्यमों से की जाती थी। उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में बरामद दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कई संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नकली शराब उत्पादन लंबे समय से चल रहा था और शिकायतों तथा खुफिया इनपुट के आधार पर यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा और जहां भी इस तरह की इकाइयों के संचालन की आशंका होगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें