मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब रोड स्थित ओम होमियो हॉल नामक अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक में एक झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज किए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह गांव निवासी छोटेलाल मेहता (45) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार छोटेलाल मेहता रविवार को रात के करीब 8 बजे डोमचांच बाजार से अपने घर बेहराडीह लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उनके शरीर पर हल्की चोटें आईं। इसके पश्चात जब वे घर पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें मरहम पट्टी और दवा लेने की सलाह दी। इसके बाद वे बेटे और भतीजे के साथ ढाब रोड के महावीर पिंडा के सामने स्थित झोलाछाप डॉक्टर की ओर से अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पहुंच गए। जहां के डी प्रसाद नामक झोलाछाप चिकित्सक ने घायल व्यक्ति को एक के बाद एक कुल चार इंजेक्शन लगा दिए।इसके बाद क्षण भर में ही घायल छोटेलाल ने वहीं पर दम तोड़ दिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते झोलाछाप डॉक्टर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद मृत व्यक्ति का शव बेटेऔर भतीजे के द्वारा उनके निवास स्थान पर लाया गया।वहीं घटना की सूचना पाकर डोमचांच पुलिस सोमवार की सुबह उक्त झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई।सीएचसी प्रभारी डॉ आर पी शर्मा ने बताया कि उक्त चिकित्सक द्वारा किसी भी प्रकार का रेजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं लिया गया है। वे इस बाबत सिविल सर्जन से बात कर कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ेंगे। अब सवाल यह उठता है कि इतने भीड़भाड़ वाले इलाके में भी इस प्रकार से एक झोलाछाप डॉक्टर की ओर से स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिए बिना या बगैर रेजिस्ट्रेशन कराये खुलेआम क्लीनिक का वर्षों से संचालन कैसे किया जा रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें