मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

अपहरण की कोशिश नाकाम, गाड़ी से कूद कर भागी दो नाबालिग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपहरण की कोशिश नाकाम, गाड़ी से कूद कर भागी दो नाबालिग

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सोनुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपहरण की बड़ी घटना घटते-घटते टल गई। शौच के लिए घर से निकलीं दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने की नीयत से बदमाशों ने उन्हें जबरन एक छोटा हाथी वाहन में बैठा लिया। अपहरणकर्ता दूसरे वाहन से पीछे-पीछे चल रहे थे। इसी बीच रास्ते में वाहन की रफ्तार धीमी होते ही दोनों लड़कियों ने साहस दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और जंगल के रास्ते भागकर जान बचाई।भागते-भागते दोनों गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गोटम्बा गांव पहुंचीं और वहां सहिया के घर में शरण ली। रातभर सहिया के घर सुरक्षित रहने के बाद बुधवार सुबह स्थानीय मुखिया दिनेश बोयपाई की मदद से दोनों को सोनुआ थाना लाया गया। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपहरणकर्ताओं की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें