मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

आत्महत्या की झूठी कहानी का खुलासा, अन्नपूर्णा योजना को लेकर पति ने रची साजिश

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल में अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से महिला के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन50 बार पढ़ा गया
आत्महत्या की झूठी कहानी का खुलासा, अन्नपूर्णा योजना को लेकर पति ने रची साजिश

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल में अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से महिला के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। गाजोल थाना पुलिस ने मृतका अनिता खातून (32) के पति इंजमामुल हक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी की मौत के बाद अपने अपराध को छिपाने के लिए इंजमामुल ने अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने की कहानी गढ़ी और इसे रिश्तेदारों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के बीच फैलाया।

अनिता खातून ने शनिवार सुबह गाजोल थाना क्षेत्र की करकच ग्राम पंचायत के बचाहार गांव स्थित ससुराल में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका का मायका गाजोल के इचाहार क्षेत्र में है। घटना के बाद मृतका के एक रिश्तेदार और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पंचायत सदस्य ने दावा किया था कि अनिता को पिछले तीन महीने से अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिल रही थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी और पति से विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

मृतका के देवर सामिरुल रहमान और करकच ग्राम पंचायत के तृणमूल सदस्य मोसारेकुल अनवार ने भी दावा किया था कि अनिता अन्नपूर्णा योजना की राशि से वंचित थी। उनका कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए तीन हजार रुपये की राशि भी काफी महत्वपूर्ण है। आसपास की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन अनिता को इसका लाभ नहीं मिल रहा था।

बताया गया था कि अनिता अपने पति को योजना के आवेदन पत्र में गलत जानकारी भरने के लिए जिम्मेदार मानती थी। इसी कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

हालांकि, शव को दफनाने के बाद रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जिला पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह की ओर से अनिता के पति इंजमामुल हक की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई अनीसुर आलम की लिखित शिकायत के आधार पर घटना वाले दिन रात में ही इंजमामुल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को मालदा अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इंजमामुल के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और घरेलू हिंसा तथा दहेज उत्पीड़न से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि इंजमामुल पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप है। घटना वाले दिन भी उसी ने अनिता के मायके के लोगों को फोन करके उसकी आत्महत्या की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने की बात को आरोपित ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की मौत के वास्तविक कारण को छिपाने के लिए सामने रखा था। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें