कांग्रेस नेता से एक करोड़ की मांगी रंगदारी, एफआईआर दर्ज
रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाने में कांग्रेस नेता ईश्वर आनंद से अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह के नाम पर एक करोड़ रुपया की रंगदारी मांगने को लेकर मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराया गया है।ईश्वर आनंद कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं, पेशे से बिल्डर हैं। उनसे फोन के जरिये कॉल करके रंगदारी मांगी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है। उल्लेखनीय है कि लगातार व्यवसायियों और जमीन कारोबारियों से रांची में रंगदारी मांगी जा रही है।





