मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

मिर्जापुर सीजन 3 का धमाकेदार ट्रेलर दिखा, 5 जुलाई से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्राइम

वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर के तीसरे सीज़न का

रोमांचक ट्रेलर लॉन्च किया। इस फैन फेवरेट सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली

फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम

शर्मा, प्रियांशु पेन्यूली, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा,

मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा सहित एक शानदार कलाकार समूह शामिल है। यह दस

एपिसोड की सीरीज 5 जुलाई से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

पिछले

सीजन के रोंगटे खड़े कर देने वाले क्लाइमैक्स पर आधारित मिर्जापुर सीजन 3

का ट्रेलर दर्शकों को पुनः पूर्वांचल के अपराध और सत्ता की अंधेरी और क्रूर

दुनिया में ले जाता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कहानी कैसे सामने आती है

और नये सीजन में कहानी कहने की रचनात्मक सीमाएं कितनी आगे बढ़ती हैं।

मिर्जापुर-3

के निर्माता फिल्मेकर फरहान अख्तर और एक्सल एंटरेटनमेंट प्रोड्क्शन कंपनी

के मालिक रितेश सिधवानी हैं। मिर्जापुर-3 का डायरेक्शन गुरमीत सिंह और आनंद

अय्यर ने किया है। अपूर्वा धार, अविनाश सिंह तोमर, अविनाश सिंह, विजय

नारायण वर्मा ने मिर्जापुर-3 की कहानी लिखी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें