मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत को लेकर उत्साह, बंगाली महिलाओं ने घाट पर किया शंखनाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत को लेकर उत्साह, बंगाली महिलाओं ने घाट पर किया शंखनाद

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से पहले ही काशी का माहौल उत्साह से सराबोर हो चुका है, खासतौर पर महिलाओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है।

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी माहौल के बीच काशी पहुंची बंगाली महिलाओं में पीएम मोदी के स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। करीब दो दर्जन महिलाओं ने गंगा घाटों पर एकत्र होकर शंखनाद किया और अपनी खुशी का इजहार किया। महिलाओं का कहना है कि बंगाल में चल रहे चुनाव में वे जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उसी खुशी में काशी में यह आयोजन किया जा रहा है।

महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर वे भव्य स्वागत करेंगी, शंखनाद करेंगी, पुष्प वर्षा करेंगी और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी। काशी के घाटों पर गूंजता शंखनाद और महिलाओं का जोश यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शहर में खासा उत्साह और उल्लास का माहौल है।

रीना पात्रों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया, "हम लोग पीएम के आगमन को लेकर काफी खुश हैं। हम लोग गंगा घाट से सीधे बीएलडब्ल्यू जाएंगे, जहां हम लोग शंखनाद करके पीएम का स्वागत करने वाले हैं। इसके बाद आगे की तैयारी है। हम लोगों में किसी काम को शुरू करने से पहले शंखनाद करना काफी अच्छा माना जाता है।

सोमा दास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में जीत रहे हैं। हम लोग बहुत खुश हैं क्योंकि प्रधानमंत्री जीत रहे हैं, जिसका मतलब है कि हम लोग जीत रहे हैं। आज पीएम वाराणसी आ रहे हैं। हम लोग यहां सारी तैयारी के लिए ही एकत्रित हुए हैं। पीएम के आने पर हम लोग शंखनाद कर उनका स्वागत करने वाले हैं।

रेवा ने बताया कि पीएम मोदी आज वाराणसी आ रहे हैं, हम लोगों में काफी उत्साह हैं। हम लोग अपना घर-परिवार छोड़कर उनकी तैयारी करने आए हैं। हम लोग पीएम के स्वागत के लिए तैयार हैं।

अनिता चक्रवर्ती ने कहा कि हम लोग पीएम के ऊपर पुष्पवर्षा करने वाले हैं। इस पुष्पवर्षा का मतलब पश्चिम बंगाल की जीत है और हम लोग उसी की बधाई पीएम को देने वाले हैं। हम लोगों की तैयारी अंतिम दौर में है, इसके बाद हम लोग आगे की तैयारी करने के लिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें