मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

ध्वनि प्रदूषण रोक पर रांची छोड़ अन्य जिलों की नहीं दी रिपोर्ट, हाई कोर्ट नाराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ध्वनि प्रदूषण रोक पर रांची छोड़ अन्य जिलों की नहीं दी रिपोर्ट, हाई कोर्ट नाराज

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने पर्व त्योहारों पर ध्वनि प्रदूषण पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों में ध्वनि प्रदूषण रोकने को लेकर उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी नहीं दिये जाने पर नाराजगी जाहिर की है।मंगलवार को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अदालत ने कहा कि राज्य सरकार ने सिर्फ रांची जिले में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए की गयी कार्रवाई के संबंध में शपथ पत्र दाखिल किया है। अदालत ने बाकी जिलों के शपथ पत्र दाखिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जताते हुए मौखिक रूप से कहा कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया गया? ऐसा लगता है कि राज्य के अन्य जिलों में त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अदालत ने सरकार को सभी जिलों में पर्व त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए की गयी कार्रवाई की जानकारी देने के लिए छह मई तक का समय दिया है। इस मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभम कटारुका ने पैरवी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें