सीएम के मौजूदगी में पूर्व राजद सांसद बुलो मंडल जदयू में हुए शामिल

सीएम के मौजूदगी में पूर्व राजद सांसद बुलो मंडल जदयू में हुए शामिल
-भागलपुर और पूर्णिया में संगठन होगा मजबूत :ललन
पटना ।गुरुवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में राजद के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त की । तत्पश्चात पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर से लोकसभा उम्मीदवार श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन’, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को जनता दल (यू) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मुख्य रूप से विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’, विधानपार्षद अफाक अहमद खान, विधानपार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ, मुख्यालय प्रभारी मनीष कुमार, नवीन आर्या, अरुण कुमार सिंह, वासुदेव कुशवाहा, रणविजय कुमार, राहुल खण्डेलवाल आदि मौजूद रहें।इस दौरान पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर से लोकसभा उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन’ ने कहा कि बुलो मंडल जमीनी स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता रहें हैं। उनके आने से भागलपुर और पूर्णिया में जद(यू) का संगठन मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद अतिपिछड़ा समाज के प्रति वफादार नहीं है। असल मायनों में बिहार के अतिपिछड़ा समाज को सम्मान देने का काम नीतीश कुमार ने किया है। मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ विकास का उत्कृष्ट नमूना पेश किया है जिसकी सराहना आज दुनियाभर में होती है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का प्रदेश के अतिपिछड़ा वर्ग में खासा प्रभाव है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज का झुकाव जद(यू) की तरफ बढ़ रहा है। राजद एवं अन्य दलों से नेताओं का जत्था हमारी पार्टी में शामिल होकर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प ले रहे हैं। बुलो मंडल ने नीतीश कुमार के नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए हमनें जद(यू) को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान देने का निर्णय लिया है।





