मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

शिवसेना के पूर्व सांसद शिवाजीराव आढ़लराव पाटिल अजित पवार की राकांपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिवसेना के पूर्व सांसद शिवाजीराव आढ़लराव पाटिल अजित पवार की राकांपा में शामिल

मुंबई। शिवसेना के पूर्व सांसद शिवाजीराव आढ़लराव पाटिल मंगलवार को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए। अजित पवार ने शिवाजी राव पाटिल को शिरूर संसदीय सीट से भाजपा गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया है। शिरुर संसदीय सीट से महाविकास आघाड़ी से सांसद अमोल कोल्हे चुनाव लड़ेंगे।

अजित पवार ने कहा कि शिरुर लोकसभा क्षेत्र में शिवाजी राव पाटिल को लोगों का जमसमर्थन प्राप्त है। इसलिए पाटिल को शिरुर में बढ़त मिलेगी। शिवाजी राव पाटिल शिवसेना से शिरुर के सांसद रह चुके हैं। लेकिन भाजपा गठबंधन में शिरुर लोकसभा की सीट राकांपा के अजीत पवार को मिली है। इसी वजह से आज शिवाजी राव पाटिल अपने 200 पदाधिकारियों के अजीत पवार की राकांपा में शामिल हुए हैं।

अजित पवार ने कहा कि भाजपा गठबंधन में भाजपा और शिवसेना के 41 सीटिंग सांसद हैं। इसलिए यहां सीटों के तालमेल में अड़चन आ रही है। लेकिन भाजपा, शिवसेना और राकांपा के बीच आपसी समझ के साथ सीटों का तालमेल हो जाएगा। अजीत पवार ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी के सुनील तटकरे चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उनके हिस्से में आई अन्य सीटों पर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें