मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्य सचिव से आनलाइन ठगी, एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन से आनलाइन

ठगी मामले में गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। आलोक रंजन ने आप

बीती बताते हुए कहा है कि एसबीआई बैंक के नाम से अज्ञात व्यक्ति का उनके

पास फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें क्रेडिट कार्ड का बकाया होने की बात

कहकर कुछ नम्बर डायल कराया और शाम तक उनके अकाउंट से 383 डॉलर अर्थात

बत्तीस हजार रुपये कट गये।

गोमती नगर थाने की पुलिस ने आलोक रंजन से

तमाम जानकारी लेने के बाद साइबर सेल की मदद से ठगी मामले की जांच पड़ताल

आरम्भ कर दी है। अकाउंट से कटे बत्तीस हजार रुपये के दूसरे अकाउंट में जाने

की भी जानकारी जुटायी जा रही है। लखनऊ में पूर्व मुख्य सचिव आलोक

रंजन के

साथ हुईं ठगी की घटना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने कानून

व्यवस्था पर गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि शहर में नामचीन लोगों

के साथ साइबर क्राइम की घटना हो रही है तो फिर सामान्य लोग तो और भी शिकार

हो रहे होगें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें