मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी के बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में सोमवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी दिनेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार से बातचीत कर पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।पुलिस अधीक्षक (देहात) डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के हमीदपुर कला में जेवर और खुर्जा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी (50) का खून से लथपथ शव सोमवार सुबह उनके कार्यालय के कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। उनकी गला रेतकर हत्या की गई है। वारदात के बाद आरोपित डीवीआर भी ले गए हैं। बड़े भाई सुधीर ने बताया कि विनोद की पत्नी बच्चों को लेकर दिल्ली में रहती हैं, जबकि ब्लॉक प्रमुख अधिकांश समय अपने कार्यालय में बिताते थे।भाई ने बताया कि विनोद 2000 से 2005 तक जेवर से ब्लॉक प्रमुख रहे, फिर जिला पंचायत सदस्य और उसके बाद फिर खुर्जा से ब्लॉक प्रमुख रहे थे। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। आरोप है कि पहले भी विनोद को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है।एसपी देहात ने बताया कि फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य को जुटा लिया है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें