मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मजबूत लोकतंत्र गठन के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण : उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को मतदान करने के लिए

प्रेरित करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन

पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने गुरुवार को न्यू टाउन हॉल में

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे 25 मई को, मतदान

के दिन, मजबूत लोकतंत्र के गठन में अपनी जन भागीदारी और हिस्सेदारी

सुनिश्चित कर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि

लोकतंत्र को सही मायने में जिंदा रखना और मतदान करना हर नागरिक का अधिकार

है। साथ ही कहा कि 100 प्रतिशत मतदान करने वाली सोसायटी को जिला प्रशासन

सम्मानित करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि सभी सोसायटी वोटर

अवेयरनेस फोरम का गठन करें। इसके बाद सोसाइटी के सभी सदस्यों के साथ बैठक

कर यह सुनिश्चित करें कि सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल है। यदि

किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर

प्रपत्र 6 भरकर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन करे।

सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दे। विभिन्न तरह की स्वीप

एक्टिविटी का आयोजन करे। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में है परंतु एपिक

कार्ड नहीं है तो आयोग द्वारा दर्शाए गए अन्य 12 प्रकार के आई कार्ड से भी

वे मतदान कर सकते हैं।

उपायुक्त ने सभी से 25 मई 2024 को

अपने घरों से निकलकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के

गठन में आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।

उपायुक्त ने कहा

कि मतदान दिवस छुट्टी का दिन नहीं है। घर से बूथ की थोड़ी दूरी, बूथ पर

थोड़ी सी कतार देखकर मतदान नहीं करने की मानसिकता को बदलना है। हर

जिम्मेदार एवं पढ़े-लिखे नागरिक के लिए मतदान करना उनका कर्तव्य है।

इस

अवसर पर धनबाद के चुनाव आइकॉन श्वेता किन्नर ने भी लोगों से मतदान करने की

अपील की। वहीं पीडब्ल्यूडी आइकॉन प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि जब हम जैसे

दिव्यांग वोट करने जा सकते हैं तो आप लोगों को भी वोट करने के लिए अवश्य

जाना चाहिए। बैठक के दौरान मास्टर ट्रेनर दिलीप कुमार कर्ण ने वोटर

अवेयरनेस फोरम एवं वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें