मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

हर एक लाठी और हर एक अन्याय का हिसाब लिया जाएगा : बाबूलाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हर एक लाठी और हर एक अन्याय का हिसाब लिया जाएगा : बाबूलाल

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह लाठी चार्ज मामले को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि जिस धरती से सिद्धो-कान्हू उठे थे, उस धरती पर ये अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर एक लाठी और हर एक अन्याय का हिसाब लिया जाएगा।मरांडी ने सोशल मीडया पर कहा कि हेमंत सरकार आज जनरल डायर की भूमिका निभाती नजर आ रही है। जिस तरह जलियांवाला बाग में बैसाखी मना रहे लोगों पर जनरल डायर ने गोलियां चलवाई थीं, उसी तरह हूल दिवस पर अपने शहीदों को याद कर रहे आदिवासियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले बरसाए गए। सरकार की तानाशाही यहीं नहीं रुकी। अब हेमंत सोरेन ने यह तय कर लिया है कि जो भी उनके अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएगा, उसे गिरफ़्तार कर डराने की कोशिश की जाएगी।उन्होंने कहा कि असल में हेमंत सोरेन डरते हैं। उन्हें डर है कि अगर आदिवासी समाज ने बांग्लादेशी घुसपैठ के ख़िलाफ एक संगठित आंदोलन शुरू कर दिया तो उनका तुष्टिकरण का महल ढह जाएगा। वह इस बात से घबराए हुए हैं कि कहीं आदिवासी समाज यह न पूछ बैठे कि हमारे अधिकार छीन रहे हैं और आप किसके हित की राजनीति कर रहे हैं। इसलिए वे अब उस हर आवाज को कुचलना चाहते हैं। लेकिन आदिवासी समाज न भूलेगा, न माफ करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें