मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

मतदाता जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग। जीएम इंटर महाविद्यालय, इचाक में मतदाता जागरूकता अभियान के

तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मजबूत लोकतंत्र-

सबकी भागीदारी थीम के तहत ये कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। यह भारत

में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की

जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है।

निबंध प्रतियोगिता

के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी

पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके

भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। स्वीप

कार्यक्रम व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के लिए एक संक्षिप्त

नाम है, यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता

साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के चुनाव आयोग का प्रमुख कार्यक्रम

है। निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय चुनाव के दौरान सभी योग्य लोगों

को मतदान करने और एक जानकार विकल्प बनाने के लिए प्रेरित करके भारत में एक

सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। साथ ही भारत के मतदाताओं को संगठित

करना और मतदान प्रक्रिया की सरल समझ के साथ उनकी मदद करना एवं सामाजिक

समानता का निर्माण करना है।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का

निर्णय लिया। साथ ही साथ मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू कुमारी

द्वितीय स्थान पूजा कुमारी और तृतीय स्थान में पीहू कुमारी तथा ज्योति

कुमारी का रहा, वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में गंगा कुमारी और सैनू कुमारी

ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के

सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें