मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी सिंहभूम में 19 अगस्त से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण शिविर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वी सिंहभूम में 19 अगस्त से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण शिविर

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में 19 अगस्त से एक सितंबर तक दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण और परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से दी गयी है।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि शिविरों की शुरुआत 19 अगस्त को जमशेदपुर सदर प्रखंड के धातकीडीह सामुदायिक भवन से होगी। इसके बाद क्रमशः गोलमुरी सह-जुगसलाई, पोटका, पटमदा, बोड़ाम, मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़, चाकुलिया और बहरागोड़ा में आयोजन होगा। अंतिम शिविर 1 सितंबर को घाटशिला प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह पहल की जा रही है,जिसके अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में दिव्यांगजनों और जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और आकलन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और इससे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविरों की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुक इस योजना का लाभ उठा सकें।

जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों और अन्य योग्य लाभुकों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंडों में निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर पंजीकरण एवं आकलन कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें