मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद में अपराधियों ने एक इंजीनियरिंग के छात्र की गोलीमार कर हत्या कर दी है। शुक्रवार की अहले सुबह धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा स्थित लॉ कॉलेज के समीप झाड़ियों में युवक घायल अवस्था में पाया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की पहचान मनईटांड़ निवासी अमरदीप भगत (21) के रूप में हुई है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। युवक के गले मे गोली मारी गई है। वहीं लोग इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने युवक को खून से लतपथ झाड़ियों में पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।वहीं युवक के परिजन विकास कुमार ने किसी पर भी शक जाहिर न करते हुए बताया कि कल रात वह कह कर निकला था कि वह रात में घर नहीं लौटेगा और उसका मोबाइल फोन भी बंद रहेगा। इसी बीच आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि वह घायल अवस्था मे झाड़ियों में पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।वहीं घटना की सूचना पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा एसएनएमएमसीएच पहुंच कर रोते बिलखते मृत युवक के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने जिला में बढ़ते अपराध और युवाओं में बढ़ते नशा के चलन पर चिंता जताई। विधायक ने कहा कि लॉ कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों में युवाओं द्वारा ड्रग्स सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर चिंता जाहिर की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें