मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज: एसटीएफ से मुठभेड़ में शातिर अपराधी ढेर,एके-47 राइफल व 9 एमएम पिस्टल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रयागराज: एसटीएफ से मुठभेड़ में शातिर अपराधी ढेर,एके-47 राइफल व 9 एमएम पिस्टल बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शिवराजपुर चौराहे के समीप गुरूवार भोर में एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम से हुई मुठभेड़ में चार लाख का इनामी अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एके-47 राइफल व 9 एमएम पिस्टल, कारतूस का खोखा एवं एक मोटर साइकिल बरामद किया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस उपायुक्त यमुनापार विवेक चन्द्र यादव ने की है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूरी जानकारी एसटीएफ से मिलेगी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से मारने वाले शातिर अपराधी की पहचान झारखंड के धनबाद जेसी मल्लिकरोड निवासी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के रूप में की गई है। एसटीएफ सूत्रों की माने तो एसटीएफ प्रयागराज की फील्ड इकाई की टीम प्रभारी जय प्रकाश जाय व उनकी टीम को सूचना मिली ​थी कि कई हत्याओं में वांछित माफिया अपने साथी के साथ प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर रास्ते से आने वाला है और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है।

इस सूचना पर प्रयागराज टीम ने घेराबंदी कर शिवराजपुर चौराहा थाना शंकरगढ़ के नजदीक घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने टीम पर एके-47 और पिस्टल से फायर कर दिया। इस दौरान एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय व उनके टीम के तीन कर्मचारी बाल—बाल बच गए। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसकी जान बचाने के प्रयास में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल से एके-47 राइफल व 9 एमएम पिस्टल व भारी मात्रा में जिंदा हुआ खोखा कारतूस तथा एक मोटर साइकिल बरामद की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें