मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी

सिंहभूम, । जिले के नक्सल प्रभावित जराइकेला थाना क्षेत्र

अंतर्गत सारंडा के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के

बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। सारंडा के जंगली क्षेत्र में झारखंड पुलिस, झारखंड

जगुआर और कोबरा बटालियन के जवान अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों

से जवानों का आमना-सामना हो गया। इस मुठभेड़ में भारी मात्रा में गोला और

बारूद बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि एक करोड़ के इनामी

नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़

हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली

घने जंगल कर फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

उल्लेखनीय है कि जिले

के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र पाथरबासा में

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान 14 जुलाई को सुरक्षा

बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों का समूह खुद को कमजोर

देख पीछे हट गया। साथ ही जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था।

मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान पाथरबासा जंगल में ही सुरक्षा बलों को

नक्सलियों का अस्थायी कैम्प भी मिला था। बरसात का फायदा उठाकर नक्सली अपने

आप को सुरक्षित जगह पर स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें