मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान बलिदान, घायल एक को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चतरा। चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम पुलिस और तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान बलिदान और दो घायल हो गए।

शहीद जवानों में कांस्टेबल सिकंदर सिंह और सुकन राम शामिल है। जबकि दो जवान घायल हुए है। इसमें गंभीर रुप से घायल आकाश सिंह को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। आकाश सिंह को आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक जवान का इलाज चतरा में चल रहा है।

अभियान में कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर स्थित बैरियोतरी जंगल में मुठभेड़ हुई है। सभी जवान वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ गमहारतरी गांव से लौट रहे थी।

एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि अफीम विनष्टीकरण और नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर लौटने के दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग की। प्रथम दृष्टया टीएसपीसी दस्ते की ओर से मुठभेड़ को अंजाम देने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। हमारे जवानों ने जांबाजी से नक्सलियों का सामना किया है। एसडीपीओ ने बताया कि वशिष्टनगर जोरी और सदर थाना की संयुक्त टीम वन विभाग के साथ अभियान में गई थी। नक्सलियों ने जोरी और सदर थाना के दो गाड़ियों पर एक साथ हमला बोला था। इसमे वशिष्टनगर जोरी थाना के एक और सदर के एक जवान शहीद हुए हैं। शहीद सिकंदर सिंह गया, वजीरगंज निवासी सदर थाना और सुकन राम पलामू निवासी वशिष्टनगर थाना में तैनात थे। जबकि यूपी, भभुआ निवासी आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें