मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए

गुमला। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है। सब जोनल कमांडर लालू लोहरा और दूसरा सब कमांडर छोटू उरांव पर पांच- पांच लाख का इनाम घोषित था।एसपी हारिश बिन जमां ने तीन उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं।इनमें एके 56 राइफल, एसएलआर और इंसास राइफल शामिल है। सुरक्षा बल के जवान इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।इससे पहले गुमला एसपी हरिश बिन जमा को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के कुछ उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिशनपुर इलाके में जमा हुए हैं। सूचना के बाद झारखंड जगुआर और गुमला जिला बल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम जैसे ही केचकी जंगल में पहुंची, उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गये और एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें