मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

चौबेपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,पुलिस ने बदमाश को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चौबेपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,पुलिस ने बदमाश को दबोचा

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी हवाई पट्‌टी के समीप गुरूवार तड़के पुलिस और लूटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान गाजीपुर निवासी बहादुर पाल के रूप में हुई। मुठभेड़ की सूचना पाते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए।एडीसीपी वरूणा सरवणन टी. ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में चौबेपुर पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से एक संदिग्ध युवक बाइक से शहर की ओर आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रूकने का संकेत दिया तो वह बाइक मोड़ कर भागने लगा। यह देख पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू किया बदमाश ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। एडीसीसी ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश बहादुर पाल सारनाथ,चौबेपुर में कई चेन स्नैचिंग और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा। पुलिस बदमाश के आपराधिक इतिहास का पता लगाने के साथ उसके खिलाफ विधिक अग्रिम कार्रवाही कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें