मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ गबरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ गबरू

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कचरा डिपो के पास मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे पुलिस और एक गिरफ्तार अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी जसप्रीत उर्फ गबरू ने बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

चेन स्नैचिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सिदगोड़ा पुलिस ने एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जसप्रीत उर्फ गबरू ने पुलिस को बताया कि छिनतई किए गए गहने, फर्जी नंबर प्लेट और घटना में प्रयुक्त बाइक को कचरा डिपो के पास छिपाकर रखा गया है।

बरामदगी के दौरान छीनी पुलिसकर्मी की पिस्टल

इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर सामान की बरामदगी के लिए कचरा डिपो पहुंची। पुलिस ने वहां से फर्जी नंबर प्लेट, बाइक और अन्य सामान बरामद किया। इसी दौरान गबरू ने कथित तौर पर एक पुलिस पदाधिकारी की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गबरू के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

कई थानों की पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, एएसपी सहित टेल्को, सीतारामडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइन्स, बिष्टुपुर, बिरसानगर और कदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के खिलाफ अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें