मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पटमदा के घोषडीह फुटबॉल मैदान में शराब की खाली बोतलें मिलने से हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटमदा के घोषडीह फुटबॉल मैदान में शराब की खाली बोतलें मिलने से हड़कंप

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा प्रखंड अंतर्गत बामनी टोला घोषडीह फुटबॉल मैदान में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने सैकड़ों अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें फेंक दीं। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पटमदा थाना पुलिस को दी।प्रतिदिन फुटबॉल अभ्यास और योगाभ्यास के लिए उपयोग किए जाने वाले इस मैदान पर बोतलों के टुकड़े बिखरे होने से खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा बढ़ गया। घोषडीह निवासी सुशील बेसरा ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने करीब 12 पेटियां और पांच बोरे भरकर खाली बोतलें मैदान और किनारे की झाड़ियों में फेंकी हैं। सूचना मिलने पर पटमदा पुलिस सुबह करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया।ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा गांववाले खुद ऐसे तत्वों के खिलाफ कदम उठाने को बाध्य होंगे।इस बीच, ग्रामीणों में सुशील बेसरा, समीर टुडू, अरुण चंद्र मुर्मू, बहादुर टुड्डू, सूजन बेसरा और बीरबल मुर्मू ने सामूहिक पहल कर दोपहर तक मैदान से कांच के टुकड़े और बोतलें हटाकर खिलाड़ियों के लिए जगह सुरक्षित बनाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें