मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग में चार हजार रिश्वत लेते सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग। हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खासमहल के एक सरकारी कर्मचारी, ओहदार तिर्की को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला बुधवार दोपहर का है। बताया गया है कि ओहदार तिर्की सदर अंचल में कार्यरत था।ओहदार तिर्की पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से उसके कार्य को पूरा करने के एवज में चार हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। एसीबी ने योजना बनाकर तिर्की को रिश्वत लेते हुए पकड़ने का निर्णय लिया। एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की। गिरफ्तारी के तुरंत बाद ओहदार तिर्की को एसीबी के कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे डीएसपी स्तर के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें