मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

एल्विश यादव ने यूट्यूबर को बेरहमी से पीटा, विडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव इस समय चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उनका नाम ड्रग केस में आया था। जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए। अब यह बात सामने आई है कि एल्विश ने एक यूट्यूबर को बेरहमी से पीटा। एल्विस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।यह बात सामने आई है कि एल्विश ने गुरुग्राम में रहने वाले लोकप्रिय यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की बेरहमी से पिटाई की। हाल ही में यूट्यूबर मैक्सटर्न ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि एल्विस यादव ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। लेकिन इस बात पर किसी ने विश्वास नहीं किया। तो अब मैक्सटर्न ने पिटाई का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश अपने 8 से 10 दोस्तों के साथ मैक्सटर्न के पास आता है और उसे बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पिटाई से मैक्सटर्न घायल हो गए हैं। इस वीडियो के बाद एल्विस को ट्वीटर पर ट्रोल किया जा रहा है। हैशटैग गुंडा इस वक्त ट्रेंड कर रहा है। एल्विश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।कुछ दिन पहले एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी को एक क्रिकेट मैच में साथ देखा गया था। मैक्सटर्न ने इसके लिए एल्विश का मजाक उड़ाया। मैक्सटर्न ट्वीटर पर एल्विश और मुनव्वर के कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करके ''बिग बॉस ओटीटी 2'' के विजेता के खिलाफ बोल रहे थे। इससे एल्विश भड़क गए।कुछ दिन पहले जयपुर के एक रेस्टोरेंट में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एल्विश एक शख्स को मुक्का मारते नजर आ रहे थे। इसके बाद इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। एल्विस की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें