मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

टुंडी में हाथियों का आतंक, स्कूल और घर तोड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टुंडी में हाथियों का आतंक, स्कूल और घर तोड़े

धनबाद : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई है। करीब 35 हाथियों का झुंड शनिवार देर रात जाताखुटी पंचायत के दालुगोड़ा गांव में घुस आया।हाथियों ने पहले स्कूल को क्षतिग्रस्त किया और वहां रखे मिड डे मील का अनाज खा गए। इसके बाद एक ग्रामीण के घर को तोड़ दिया।अचानक हाथियों के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी तरह जान बचाकर घरों से भागे। सूचना मिलने पर मशालची पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ा गया।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।टुंडी थाना क्षेत्र के जाताखुटी पंचायत स्थित दालुगोड़ा गांव में शनिवार देर रात करीब 35 जंगली हाथियों का झुंड घुस आया। हाथियों ने सबसे पहले रंगामाटिया स्कूल को निशाना बनाया। स्कूल का दरवाजा और दीवार तोड़कर हाथियों ने वहां रखे मिड डे मील का अनाज चट कर दिया।इसके बाद हाथियों का झुंड गांव के निवासी रामलाल मुर्मू के घर पहुंचा और घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक हाथियों के घर में घुसने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर किसी तरह जान बचाकर बाहर भागीं।पीड़ित रामलाल मुर्मू और उनकी पत्नी चंदौली मुर्मू ने बताया कि इसी साल जनवरी महीने में भी हाथियों ने उनका घर तोड़ दिया था। उस नुकसान से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि एक बार फिर हाथियों ने घर उजाड़ दिया। घर में रखा करीब 10 से 12 मन धान और 4 से 5 मन चावल भी हाथी खा गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद मशालची मौके पर पहुंचे और मशाल जलाकर काफी देर तक हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग पूरी रात जागकर पहरा दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें