मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

सारंडा में हाथियों ने स्कूल में घुसकर छात्रों के भोजन सामग्री को खाया, बच्चों में भय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सारंडा में हाथियों ने स्कूल में घुसकर छात्रों के भोजन सामग्री को खाया, बच्चों में भय

पश्चिमी सिंहभूम,। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हेन्देदिरी का है, जहां बीते मध्य रात्रि दो जंगली हाथी स्कूल परिसर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने स्कूल के रसोईघर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे मध्याह्न भोजन के लिए चावल,दाल,सब्जियां समेत अन्य खाद्य सामग्री को खा गए। इसके साथ ही बर्तनों और अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना के बाद विद्यालय की मध्याह्न भोजन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। राशन समाप्त हो जाने के कारण बुधवार को स्कूल पहुंचे बच्चों को भोजन नहीं मिल सका। बच्चे जहां भय के माहौल में पढ़ाई करने को विवश हैं,वहीं अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।दुविल गांव निवासी वीर सिंह हांसदा ने बताया कि हेन्देदिरी टोला स्थित इस स्कूल में देर रात दो हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हाथियों ने न सिर्फ भोजन सामग्री को नष्ट किया,बल्कि स्कूल की संपत्ति को भी काफी क्षति पहुंचाई। ग्रामीणों के अनुसार,हाथी अब भी आसपास के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं, जिससे किसी भी समय फिर से घटना होने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर भगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और स्कूल को हुए नुकसान की भरपाई के साथ-साथ जल्द से जल्द मध्याह्न भोजन व्यवस्था बहाल की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें