मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला, दो घायल

हजारीबाग। जिले के सदर प्रखंड के भेलवारा चेहला जंगल में हाथी ने कुचल कर एक महिला को मार डाला, जबकि हाथी के हमले में एक महिला और एक युवती घायल हो गयीं। घटना मंगलवार रात की है। दोनों घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतका की पहचान पूनम देवी( 22), पिता नरेश तुरी के रूप में की गयी। घायलों में रोशनी कुमारी (27),पति रंजीत कुमार और ननद पिंकी कुमारी(17) शामिल हैं। घायलों का इलाज कराने आयी गांव की महिला शहजादी परवीन और बेबी कौशर ने बताया कि मृतका पूनम देवी, घायल रोशनी कुमारी और पिंकी कुमारी भेलवारा के निकट स्थित चेहला जंगल बेर खाने गयी थीं। इसी दौरान एक हाथी ने तीनों पर हमला कर दिया। इस दौरान पूनम देवी को हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ और लोग जंगल गये थे। हाथी को देख कर वे भाग कर गांव पहुंचे और लोगाें को इसकी जानकारी दी। पूर्वी वन क्षेत्र के डीएफओ विकास उज्ज्वल ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी जायेगी। सरकारी प्रावधानों के तहत मृतका के परिजन को 3.75 लाख रुपये दिया जायेगा। घायलों को भी मुआवजा दिया जायेगा। सूचना पर घटनास्थल पर रेंजर और वनकर्मी पहुंचे। डीएफओ ने ग्रामीण से अपील की है कि हाथी अगर गांव में प्रवेश करते हैं, तो इसकी सूचना वन विभाग को दें। वन विभाग के हाथी एप का इस्तेमाल करें। जबतक हाथी आसपास के जंगल में है, आप सभी जंगल में न जायें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें