मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव नतीजे व रुझान: महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन बड़ी जीत की ओर, झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व में वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
चुनाव नतीजे व रुझान:  महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन बड़ी जीत की ओर, झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व में वापसी

नई दिल्ली महाराष्ट्र, झारखंड और 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की मतगणनना जारी है और रुझान आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक तक के रुझानों में सत्तारूढ़ दल जीत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। झारखंड में जहां एक ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडी एलायंस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है।चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार झारखंड की 81 सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा 33, कांग्रेस 17 और राष्ट्रीय जनता दल 5 सीटों पर आगे है। दूसरी और भारतीय जनता पार्टी 21 सीटों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जेएलकेएम एक-एक सीट पर आगे है। इसके अलावा सीपीआईएमएल दो और एक पर स्वतंत्र उम्मीदवार आगे हैं।महाराष्ट्र की 288 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। भाजपा 130 सीटों पर आगे है, शिवसेना 52 और एनसीपी 38 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी और शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 19 सीटों, कांग्रेस 20 सीटों और एनसीपी (शरदचन्द्र पवार) 10 सीटों पर आगे चल रही है। एमआईएमआईएम को 2 सीटों, समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा अन्य पार्टियों को 5 सीटों और 2 सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।लोकसभा की वायनाड और नांदेड़ सीटों पर हुए उपचुनाव में केरल की वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस) और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे (भाजपा) के आगे चल रहे हैं।देशभर में 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में असम की 5 सीटों में से दो पर भारतीय जनता पार्टी, एक पर असम गण परिषद, एक पर यूपीपी लिबरल और एक पर कांग्रेस आगे है।बिहार की चार सीटों पर से दो पर भारतीय जनता पार्टी और दो पर सहयोगी पार्टियों जनता दल (यू)और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) को जीत मिली है।छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी और गुजरात की वाव सीट पर भी भाजपा आगे है।कर्नाटक की सभी तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। केरल की दो सीटों में से एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और एक पर सीपीएम आगे है।मध्य प्रदेश की दो सीटों में एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे है।मेघालय की एक सीट एनपीपी पार्टी की खाते में गई है।पंजाब की बरनाला सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और बाकी तीन में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है।राजस्थान की 7 सीटों में से पांच पर भारतीय जनता पार्टी, एक पर कांग्रेस, एक पर भारत आदिवासी पार्टी आगे है।सिक्किम की दो सीटों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहां दोनों सीटें सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को गई हैं।इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 9 सीटों में से 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, एक सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और दो सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है।उत्तराखंड की एकमात्र सीट केदारनाथ भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है।पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव में से चार तृणमूल ने जीत ली हैं और दो पर बढ़त बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें