मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

छठे चरण का चुनाव, स्क्रूटनी में 22 की उम्मीदवारी रद्द,जब्ती समान और नगदी का आंकड़ा पहुंचा 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हुआ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छठे चरण का चुनाव, स्क्रूटनी में 22 की उम्मीदवारी रद्द,जब्ती समान और नगदी का आंकड़ा पहुंचा 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हुआ

छठे चरण का चुनाव, स्क्रूटनी में 22 की उम्मीदवारी रद्द,जब्ती समान और नगदी का आंकड़ा पहुंचा 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हुआ

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन की स्क्रूटनी में 22 उम्मीदवारों का पर्चा रद्द हो गया है। सबसे अधिक 7 उम्मीदवारों का पर्चा गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से रद्द हुआ है। यहां अब कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 3 का पर्चा रद्द हुआ है। अब यहां कुल 25 उम्मीदवार बचे हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 6 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है। यहां से अब 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी 6 लोगों का पर्चा रद्द हुआ है। यहां अब 26 उम्मीदवार बचे हैं। इस चरण में नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मई है।

सांतवें चरण के चुनाव में नामांकन के पहले दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक नामांकन दाखिल किया गया है। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। जबकि, दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पहले दिन एक भी नामांकन नहीं किया गया। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में सामान और नकदी की जब्ती का आंकड़ा एक अरब से ऊपर जाकर 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें