मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग के पुलिस आब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुनाव आयोग के पुलिस आब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

रांची। चुनाव आयोग के पुलिस आब्जर्वर ने शनिवार को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऑब्जर्बर आईपीएस राहुल मलिक ने रांची के पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई दिशा-निर्देश भी दिये।इस मौके पर रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में 13 जिलों की 30 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 16 जिलों की 36 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे।पहले चरण के नॉमिनेशन की प्रक्रिया संपन्न हो गयी है। 43 विधानसभा सीटों पर 804 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। सबसे अधिक जमशेदपुर पूर्वी से 32, जमशेदपुर पश्चिमी से 31 और हटिया विधानसभा क्षेत्र से 30 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। 18 अक्टूबर को पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। 25 अक्टूबर पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख थी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्‍क्रूटनी की जायेगी। वहीं, 30 अक्टूबर प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें