लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने झारखंड के 14 आईपीएस को बनाया पर्यवेक्षक

लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने झारखंड के 14 आईपीएस को बनाया पर्यवेक्षक
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर निर्वाचन आयोग ने झारखंड के 14 आईपीएस को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर्स) बनाया है। ये ऑब्जर्वर अपने लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र की सीमा में अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे। साथ ही सभी ऑब्जर्वर हमेशा अपने फोन, ईमेल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रियता से उपलब्ध रहेंगे। झारखंड के लिए जिन14 आईपीएस को पर्यवेक्षक बनाया गया है उसमे टी कांडासामी, ए विजया लक्ष्मी, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र कुमार झा, कार्तिक एस, संध्या रानी मेहता, अनुरंजन किस्पोट्टा, अंबर लकड़ा, अंजनी कुमार झा
, आनंद प्रकाश,अश्विनी सिन्हा, शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल
, चंदन झा, मो. अर्शी का नाम शामिल हैं।





