मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

सिर पर धारदार हथियार से वार कर बुजुर्ग हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर/कोटा,

30 जनवरी । कोटा जिले के इटावा थाना इलाके में सोमवार देर रात सो

रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का

मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि वारदात के दौरान बुजुर्ग

व्यक्ति घर पर अकेला था। मंगलवार सुबह वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस

आलाधिकारी मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाया गया।

जहां टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इधर पुलिस ने शव को मोर्चरी

में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस

उपाधीक्षक सोजी लाल ने बताया कि इटावा थाना इलाके में स्थित बायपास पर 70

वर्षीय नंदकिशोर गुर्जर अपनी पत्नी गुड्डी बाई के साथ छोटी दुकान चलाता था

और इस दुकान के पास ही घर बनाकर दोनों रहते भी थे। घटना के समय बुजुर्ग घर

पर अकेला था और चारपाई पर सो रहा था। उसकी पत्नी अपने बेटों के पास इटावा

गई हुई थी। इस दौरान हत्यारों ने सिर पर धारदार हथियार से वार कर नंदकिशोर

की हत्या कर दी। घटना की जानकारी जानकारी मंगलवार सुबह मिली। मौके पर

पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को इटावा अस्पताल में रखवाया है।

जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम

को भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है।

थानाधिकारी

नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग को ठीक से दिखाई भी नहीं देता था।

वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग दंपती के तीन बेटे हैं। दोनों

का खाना बेटों के यहां से ही आता था, लेकिन तिल चौथ होने के चलते गुड्डी

बाई अपने बेटों के यहां पर चली गई थी। इसके बाद बुजुर्ग नंदकिशोर घर पर

अकेले ही थे और ये घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें