मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

फिरोजाबाद में सोते समय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, बेटे ने छोटे भाई पर लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फिरोजाबाद में सोते समय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, बेटे ने छोटे भाई पर लगाया आरोप

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला सुन्दर में खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे वृद्ध की बेहरमी से रविवार देर रात हत्या कर दी गई। जानकारी मिलते ही मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगला सुन्दर में खेत पर बने मकान के बाहर चारपाई पर सोते समय सुगर सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुगर सिंह की मौत हो चुकी थी और खून फैला हुआ था।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही है।

सुगर सिंह के बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई पर जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि पांच वर्ष पूर्व मृतक ने अपने बड़े बेटे के नाम दो बीघा जमीन कर दी थी।

इसके पहले 15 अप्रैल को फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक किसान की उसके ही चाचा और चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अरांव ऋषि कुमार के मुताबिक, किसान राकेश कुमार (55) बुधवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर के पीछे स्थित खेत पर बल्ली लगाकर तारबंदी कर रहे थे।

तभी चाचा सुभाष चन्द्र और उनके बेटे मौके पर पहुंच गए और तारबंदी का विरोध करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया था। सुभाष चंद्र के पक्ष के लोगों ने राकेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें