मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव निवासी धना उरांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। परिजनों ने बताया कि धना उरांव रोज की तरह शौच के लिए घर से खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर गांव के ही छोटू उरांव ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी गांव में ही मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे आशंका थी कि यदि वह धना उरांव पर हमला नहीं करता, तो उसकी खुद की जान को खतरा हो सकता था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की बात कही है।

हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व में जमीन विवाद, पारिवारिक रंजिश और अंधविश्वास से जुड़े मामलों में भी हत्या की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसलिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें