मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका में बुजुर्ग दंपति की हत्या, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका, 02 सितंबर (हि.स.)। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव में एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। जबकि उनकी दो बेटियों पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।यह घटना सोमवार की देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। मृत दंपति की पहचान साहेब हेम्ब्रम (63) और मंगली किस्कु (60) के रूप में हुई है। घायल लड़कियों की पहचान हीरामुनि हेम्ब्रम (25) और बेनी हेंब्रम (17) के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद घायल बेटी ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें