मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' रिलीज, सोनम बाजवा ने शेयर किया पोस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। अभिनेता हर्षवर्धन राणे की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' रिलीज हो गया है।

अभिनेत्री सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर इस गाने को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा, बोल कफ्फारा क्या होगा। 'बोल कफ्फारा क्या होगा' अब रिलीज हो गया है। 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

यह गाना फिल्म के इमोशनल कोर को छूने वाला साबित हो रहा है, जहां हर्षवर्धन का किरदार भावुक सफर से गुजरता दिखाई देता है। वहीं, अभिनेत्री सोनम बाजवा ग्रेसफुल डांस मूव्स के साथ दिख रही हैं।

गाने के वीडियो में हर्षवर्धन का किरदार टूटे हुए आशिक के रूप में दिख रहा है, जहां वह आंसुओं और संघर्ष से भरी जर्नी से गुजरता है। यह सीन फिल्म की स्टोरी लाइन की झलक दिखाता है। दूसरी ओर, सोनम बाजवा का डांस सीक्वेंस, एक्सप्रेसिव मूव्स और एलिगेंट स्टाइल ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं।

गाने के कंपोजर्स डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज हैं, जबकि नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी की सोलफुल आवाज ने इसे और भी दिलकश बना दिया है। लिरिक्स असिम रजा और समीर अंजान ने लिखे हैं।

फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' एक इंटेंस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जो मिलाप जावेरी द्वारा डायरेक्ट की गई है। इसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी नजर आएगी।

फिल्म का टीजर और टाइटल सॉन्ग 'दीवानियत' पहले ही रिलीज हो चुका है, जो विशाल मिश्रा की आवाज में है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। वहीं, इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जा रहा है। वहीं, इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें