मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

नये नियम और नये समय के साथ 10 से दोबारा शुरू होगी उत्पाद सिपाही की बहाली: एडीजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली की परीक्षा दोबारा शुरू की जाएगी। सिपाही बहाली के दौरान दौड़ में भाग लेने वाले 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहाली की प्रक्रिया रोक दी गई थी। लेकिन अब नए नियमों और बदले समय के साथ बहाली की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है।इस संबंध में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर आरके मल्लिक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बहाली की प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। 10 सितंबर से बहाली शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पलामू जिला में बहाली के लिए दौड़ का आयोजन नहीं किया जाएगा। पलामू के अभ्यर्थियों की दौड़ दूसरे जिलों में आयोजित कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि छह जिलों में बहाली के लिए कैंप लगाए गये हैं। इनमें रांची के स्मार्ट सीटी क्षेत्र, रांची के झारखंड जगुआर, गिरिडीह के पुलिस केन्द्र, हजारीबाग के पदमा के जेएपीटीसी, जमशेदपुर के मुसाबनी केसीटीसी, साहेबगंज में झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप -2 )शामिल है।उन्होंने बताया कि शेष अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 सितंबर से प्रारम्भ होगी। इन छः केन्द्रों पर जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 03 सितम्बर, 2024 से होनी थी अब वो प्रतिदिन तीन-तीन हजार के दर से 10 से 11 सितम्बर को होगी। इसी प्रकार इन छः केन्द्रों पर जो शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 सितम्बर को होनी थी वो अब तीन-तीन हजार की दर से 12 एवं 13 सितम्बर को होगी।उन्होंने कहा कि पलामू में कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी। वहां के शेष बचे अभ्यर्थियों जिनका परीक्षा 03 सितम्बर से 09 सितम्बर, से होनी थी वे अब शेष छः चयन पर्षद में अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी। ये परीक्षा दिनांक 19 एवं 20 सितम्बर, को सम्पन्न होगी।उन्होंने बताया कि इन सभी अभ्यर्थियों के लिए नया एडमिट कार्ड झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के जरिये अतिशीघ्र निर्गत किया जाएगा।समीक्षा के दौरान यह बात स्पष्ट हुई कि अभी तक जिन अभ्यर्थियों की मृत्यु हुई है, उनके मृत्यु का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। अंत्यपरीक्षण के बाद आगे की जांच हो रही है। यह अनुमान लगाया गया कि जिनका भी आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण हुआ है, उसका कारण सम्भवतः हृदय गति का रूकना हो सकता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिभागी जो आने वाले दिनों में शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होने वाले है। उन्हें कई परामर्श भी दिए गए हैं। इनमें अगर उन्हें कोई लम्बी बीमारी हुई हो अथवा कभी सांस फूलने की बीमारी हुई हो तो वे निश्चित रूप से अपने चिकित्सक से परामर्श कर लें। साथ ही यदि उन्हें हृदय गति तेज होने की शिकायत रही हो अथवा दौड़ते समय कठिनाई होती है तो वे अपने चिकित्सक से परामर्श कर लें।सभी परीक्षण केन्द्रों पर प्राप्त मात्रा में आक्सीमीटर एवं रक्तचाप मापने का मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। जो भी अभ्यर्थियों को दौड़ के पहले कोई चिकित्सा की परेशानी हो तो वे अपना जांच करा लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें