मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद के कृषि बाजार प्रांगण में आग लगने से आठ गाड़ियां जली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद के कृषि बाजार समिति प्रांगण बरवाअड्डा में

रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें आठ गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना

की सूचना पाकर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

घटना

के संबंध में बाजार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि

बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन द्वारा जब्त की गई गाड़ियां बाजार समिति परिसर में

खड़ी की जाती हैं। इसके आसपास झाड़ी-झंखाड़ खड़े हो गए हैं, जिसमें आग लगने

से वहां खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग ने बहुत ही कम

समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई।

उन्होंने

बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल और

स्ट्रांग रूम के तौर पर बरवाअड्डा कृषि बाजार प्रांगण को स्ट्रांग रूम और

मतगणना स्थल बनाया गया है, जहां चुनाव होने के बाद धनबाद लोकसभा क्षेत्र के

विभिन्न मतदान केंद्रों से ईवीएम लाकर रखी जायेगी। लेकिन कृषि बाजार

प्रांगण में सुरक्षा का घोर अभाव है। इस संबंध में समिति ने कई बार जिला

प्रशासन को पत्र लिखकर सूचित किया है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें