मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड पुलिस के डॉग स्क्वॉयड में एक साथ आठ स्वान बहाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड पुलिस का स्वान दस्ता मजबूत होगा। इसे लेकर एक साथ आठ स्वान को भर्ती किया गया हैं। सभी आठ स्वान उच्च कोटि के लैब्राडोर नस्ल के हैं। पहली बार विशुद्ध रूप से यह झारखंड का अपना स्वान दस्ता होगा।

झारखंड पुलिस के पास एक साल पूर्व तक बेहतरीन स्वान दस्ता था लेकिन कुछ के रिटायर होने और एक स्वान के नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद होने के बाद झारखंड पुलिस के पास प्रशिक्षित स्वानों की कमी हो गई थी लेकिन अब इस कमी को दूर कर लिया गया है।

डॉग स्क्वॉयड में चार मादा और चार नर स्वानों को बहाल किया गया है। सभी का चयन पुलिस के द्वारा तय क्राइटेरिया के अनुसार किया गया है। सीआईडी के स्वान दस्ते के कैंप में लियो, एलेक्स, बाबू, बारु, सैंडी, हनी, रूबी और किटी नाम के स्वान हैं। इनकी ट्रेनिंग सीआईएसएफ के एक मात्र वर्ल्ड क्लास कैंप में कराई जाएगी, सबसे खास बात यह है कि ये ट्रेनिंग कैंप रांची में ही है। स्वान दस्ते के सभी आठ स्वानों को छह माह की कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना होगा। इसके बाद उन्हें स्वान दस्ते में शामिल किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें